देवों के देव महादेव का स्वरूप अन्य सभी देवी-देवताओं से बिलकुल अलग है. भगवान शिव के सिर पर चंद्रमा, हाथ में त्रिशूल और डमरू, उनकी जटाओं में गंगा, देह में भभूति और गले में सांप लपेटे है. लेकिन इन सबके पीछे कुछ न कुछ रहस्य जरूर है.नाग पंचमी पर भगवान शिव के साथ नाग देवता की भी पूजा का प्रावधान है.हिंदी पंचांग के अनुसार, नागा पंचमी का पर्व हर साल सावन मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता है.
नागपंचमी का पर्व हिंदू धर्म में बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान रखता है. इस दिन लोग भगवान शिव के साथ नाग देवता की भी पूजा करते हैं. उन्हें दूध पिलाते हैं. माना जाता है कि नाग पंचमी के दिन महादेव के अलावा नाग देवता की पूजा करने से काल सर्प दोष और राहु केतु के बुरे असर से छुटकारा मिल जाता है.
साल 2021 में नाग पंचमी का पर्व 13 अगस्त को यानी कल मनाया जाएगा. इस बार पंचमी तिथि 12 अगस्त को दोपहर 03 बजकर 24 मिनट से आरंभ हो रही है जोकि 13 अगस्त को दोपहर 01 बजकर 42 मिनट तक रहेगी।भगवान शिव को सावन मास के साथ ही साथ नाग भी बहुत प्रिय है. इस मास में शिव की पूजा करने से नाग देवता की भी पूजा हो जाती है. इससे भगवान शिव के भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं.
पौराणिक कथा के अनुसार:
इस कथा नागों के राजा वासुकी अपने सगे सम्बन्धियों एवं परिवार के साथ पाताल लोक में रहते थे. भगवान शिव के अनन्य भक्त वासुकी उनकी पूजा में लीन रहा करते थे. धार्मिक मान्यता है कि शिवलिंग की पूजा का प्रचलन नाग जाति ने ही की थी.
मुद्र मंथन के समय नागराज वासुकी ने मेरू पर्वत से लिपटकर रस्सी का कार्य किया था. एक तरफ दावन और एक तरफ से देवता उन्हें पकड़ कर खींच रहे थे. इस दौरान नागराज बुरी तरह से घायल हो गए थे. संसार के कल्याण हेतु समुद्र मंथन के कार्य में इनके अतुलनीय सहयोग से भगवान शिव अति प्रसन्न हुए और उन्हें अपने गले में सुशोभित करने का वरदान दिया. तभी से नागराज वासुकी भगवान शिव के गले में विराजमान होकर उनकी शोभा बढ़ा रहें हैं. वहीँ नागराज वासुकी के ही भाई शेषनाग भगवान विष्णु की शैय्या स्वरूप में विद्यमान हैं.
नाग पंचमी पर उपाय
नाग पंचमी के त्योहार को कालसर्प दोष को दूर करने के लिए सबसे महत्वपूर्ण दिन माना गया है। ऐसी मान्यता है जिन व्यक्तियों की कुंडली में कालसर्प दोष होता है उनके जीवन में कई तरह की बाधाएं आती हैं जिस कारण से उनका कार्य हमेशा प्रभावित होता रहता है। ऐसे व्यक्ति को किसी भी काम में जल्दी सफलता नहीं मिलती है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब कुंडली में सभी ग्रह राहु और केतु के बीच में आ जाते हैं तब काल सर्पदोष का योग बनता है।
नाग पंचमी के दिन पौराणिक मान्यता के इन अष्ट नागों - वासुकि, तक्षक, कालिया, मणिभद्रक, ऐरावत, धृतराष्ट्र, कार्कोटक और धनंजय की पूजा का विधान है। भविष्य पुराण में उल्लेखित इस मंत्र का जाप करें..
"नमोऽस्तु सर्पेभ्यो ये के च पृथ्वी मनु। ये अन्तरिक्षे ये दिवि तेभ्यः सर्पेभ्यो नमः।।
अनंतं वासुकि शेष पद्मनाभं च कम्बलम्। शड्खपाल धार्तराष्ट्र तक्षकं कालियं तथा।।
एतानि नौनामानि नागानां च महात्मनाम्। सायंकाले पठेन्नित्यं प्रातः काले विशेषतः।।
तस्मे विषभयं नास्ति सर्वत्र विजयीं भवेत्।।
श्रीनाग गायत्री मंत्र- ॐ नवकुलाय विद्यमहे विषदंताय धीमहि तन्नो सर्प: प्रचोदयात्।"
कालसर्प दोष से मुक्ति पाने के लिए नाग पंचमी के दिन कुछ उपाय किया जाता है:
1- नाग पंचमी के दिन नाग देवता की पूजा करने और उस दिन सांपों के दर्शन करना चाहिए। इसके अलावा इस दिन किसी ज्योतिषी को घर पर बुलाकर राहु-केतु की शांति की पूजा करवाएं और चांदी से बनी नाग के आकृति को अपनी अंगूठी में धारण करें।
2- नाग पंचमी के दिन कालसर्प दोष से मुक्ति पाने के लिए मंत्रों का जाप बहुत ही उपयोगी होता है।
3- नाग पंचमी के त्योहार पर जिन शिव मंदिरों में पंच धातु का नाग लगा हुआ हो वहां पर जाकर शिवलिंग पर दूध और जल से अभिषेक करें। इस उपास से कुंडली में मौजूद काल सर्प दोष से मुक्ति मिल जाएगी।
4- नाग पंचमी के दिन कालसर्प दोष शांति की पूजा करवाएं और पूजा के बाद चांदी के बने नाग नागिन के जोड़े को किसी पास में स्थित नदी में प्रवाहित करें।


0 Comments
If you have any doubts,please let me know